गैस एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता, अवैध वसूली के भी आरोप

Advertisements

मां एचपी गैस एजेंसी बकोरी की मनमानी

एजेंसी बंद मिलने से भड़के उपभोक्ता, अवैध वसूली के भी आरोप

  • बकोरी गैस एजेंसी पर नियमों की अनदेखी
  • सिलेंडर व ई-केवाईसी के नाम पर ग्रामीणों का शोषण

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के ग्रामीण अंचल बकोरी स्थित मां एचपी गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता त्रस्त हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण—प्रहलाद वरकड़े, बाबूलाल यादव, मिलन सिंह सहित दर्जनों उपभोक्ता दोपहर 12 बजे से लाइन में खड़े रहे, लेकिन एजेंसी बंद मिली। यहां तक कि सिलेंडर खाली करने आए ट्रक चालक भी घंटों इंतजार करते रहे।ग्रामीणों का आरोप है कि शासन के नियमों को ताक पर रखकर घर-घर आपूर्ति के बजाय लोगों को रोज चक्कर कटवाए जा रहे हैं। मनमाने दामों पर गैस बेचने और नि:शुल्क ई-केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है; पैसे न देने पर दिनभर बैठाकर परेशान किया जाता है। आदिवासी व ग्रामीण उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से एजेंसी संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Comment