कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा स्पेक्टेकल्ड कोबरा

कच्चे मकान के छप्पर पर दिखा स्पेक्टेकल्ड कोबरा

सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

  • चूहे का शिकार कर रहे भारतीय नाग को देख उड़े परिजनों के होश
  • सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित दिलीप बरकड़े के घर पर रात के समय उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके कच्चे मकान के छप्पर पर एक स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया।जानकारी अनुसार घटना विगत रात्रि करीब 10 बजे की है। मकान के छप्पर पर एक नाग चूहे का शिकार कर रहा था। चूहे की आवाज सुनकर जब घर के सदस्यों ने छप्पर पर लगी पन्नी हटाकर देखा, तो खपरैल और बांस के बीच एक बेहद खूंखार और विशाल सांप बैठा हुआ था। इसे देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने आनन-फानन में निवास के सर्प मित्र (स्नेक कैचर) रंजीत ठाकुर को फोन पर सूचना दी।सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ रंजीत ठाकुर तत्काल दिलीप बरकड़े के घर पहुंचे। उन्होंने अपनी सूझबूझ से कच्चे मकान के छप्पर से इस खतरनाक भारतीय नाग का सुरक्षित रेस्क्यू किया। सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद, पूर्ण रूप से स्वस्थ नाग को बस्ती से दूर उसके प्राकृतिक आवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सर्प मित्र की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।


Leave a Comment