वन परिक्षेत्र अधिकारी लतिका तिवारी को दी भावभीनी विदाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी लतिका तिवारी को दी गई भावभीनी विदाई

अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त जबलपुर हुआ स्थानांतरण

  • जगमण्डल अंजनिया में 5 वर्ष की सेवाएं देने के बाद लतिका तिवारी का ट्रांसफर
  • बघरोड़ी में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

मंडला महावीर न्यूज 29. पूर्व सामान्य वन मंडल मंडला के अंतर्गत परिक्षेत्र जगमण्डल अंजनिया में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय का स्थानांतरण अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त जबलपुर के लिए हो गया है। उनके स्थानांतरण पर बघरोड़ी स्थित वन विश्राम गृह में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप वन मंडल अधिकारी जगमण्डल माधव राव उइके उपस्थित रहे। इसके अलावा जगमण्डल के प्रभारी परिक्षेत्र अधिकारी श्री अविनाश जैन सहित परिक्षेत्र के समस्त कर्मचारियों की विशेष उपस्थिति रही।समारोह का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्थानांतरित अधिकारी श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय का पुष्पहारों और पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान साथी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने उद्बोधन दिए, जिसमें श्रीमती तिवारी के 5 वर्षों के सफल और निर्विवाद कार्यकाल की सराहना की गई।विदाई बेला में श्रीमती तिवारी को विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन बालसिंह ठाकुर द्वारा किया गया।


 

Leave a Comment