22 अगस्त से बदल जाएगा छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय

22 अगस्त से बदल जाएगा छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर का समय

जबलपुर से आने वाले यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

  • रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर
  • दपूमरे ने जारी की छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर की नई समय-सारणी

मंडला महावीर न्यूज 29.  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) नागपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 58823 छिंदवाड़ा-मंडला फोर्ट पैसेंजर के परिचालन समय में बदलाव किया है। नई संशोधित समय-सारणी 22 अगस्त 2026 से प्रभावी कर दी जाएगी। नए शेड्यूल के अनुसार अब यह ट्रेन छिंदवाड़ा से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी।

कनेक्टिंग ट्रेन से यात्रियों को होगा लाभ

समय में हुए इस बदलाव से जबलपुर से नैनपुर जंक्शन आने वाले यात्रियों को विशेष सहूलियत मिलेगी। यात्री अब गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस से नैनपुर जंक्शन पहुंचकर, आगे मंडला फोर्ट जाने के लिए इस पैसेंजर ट्रेन की सुविधाजनक कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे।

प्रमुख स्टेशनों और हॉल्ट पर नया समय

यात्रियों की जानकारी के लिए ट्रेन के ठहराव का नया समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • छिंदवाड़ा से सिवनी: ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन छिंदवाड़ा से सुबह 07:15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद घाटपरासिया (07:25), उमरिया इसरा (07:30), झिलमिली (07:37), मरकाहांडी (07:45), चौरई (07:55), कपूरधा (08:03), समसवाड़ा (08:08), पिपरडाही (08:18), और मातृधाम (08:29) होते हुए सुबह 08:45 बजे सिवनी पहुंचेगी।

  • सिवनी से नैनपुर जंक्शन: सिवनी से 08:50 बजे रवाना होकर ट्रेन भोमा (09:11), कान्हीवाड़ा (09:19), जुर्तरा (09:25), पलारी (09:33), खैरी (09:43), केवलारी (09:51), बोथिया (09:58), गंगाटोला (10:04), और खैररांजी (10:11) होते हुए सुबह 11:20 बजे नैनपुर जंक्शन पहुंचेगी।

  • नैनपुर से मंडला फोर्ट: नैनपुर से 11:30 बजे आगे की यात्रा शुरू कर यह ट्रेन धतूरा अलीपुर (11:37), जामगांव (11:42), रामपुरी (11:49), चिरईडोंगरी (11:55), सिमरिया कजरवाड़ा (12:03), बम्हनी बंजर (12:10), और लिमरुआ (12:17) होते हुए दोपहर 12:30 बजे अपने अंतिम स्टेशन मंडला फोर्ट पहुंचेगी। (कोष्ठक में दिए गए समय ट्रेन के आगमन के हैं, जिसके 1 या 2 मिनट बाद ट्रेन प्रस्थान करेगी।)

समय पूर्व स्टेशन पहुंचने की अपील

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे 22 अगस्त 2026 से लागू हो रही इस नई समय-सारणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पूर्व संबंधित स्टेशन पर पहुंचें।


Leave a Comment