सूर्यकुंड धाम में श्री हनुमान को चढ़ाया जाएगा फल का चढ़ावा
- भोग के साथ होगी महाआरती और प्रसादी वितरण
मंडला महावीर न्यूज 29. माँ नर्मदा के तट पर स्थित सूर्यकुंड धाम में विराजमान दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्री सूर्यकुण्ड हनुमान जी महाआरती भंडारा समिति द्वारा फल महोत्सव मनाया जाएगा। आज शनिवार को श्री हनुमान जी को फलों का चढ़ावा चढ़ाते हुए फल महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भोग के साथ महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।
बताया गया कि सूर्यकुण्ड धाम में विराजमान दक्षिण मुखी हनुमान जी को फल महोत्सव के तहत आज शनिवार दोपहर 12 बजे विभिन्न प्रकार के फलों को अर्पित किया जाएगा। पूरे हनुमान मंदिर को फलों से सजाया जाएगा और विभिन्न प्रकार के फल श्री हनुमान को अर्पित किये जाएगे।
बताया गया कि इस फल महोत्सव में कैबिनेट मंत्री सपंतिया उइके भी शामिल होगी। दोपहर को फलों का चढ़ावा के बाद शाम 07 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा। महाआरती के बाद कैबिनेट मंत्री सपंतिया उइके द्वारा भक्तों को फलों का प्रसाद वितरित किया जाएगा।










