तेज रफ्तार ट्राला ने राह चलते बुजुर्ग को कुचल
- बीजाडांडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्राला को पकड़ा
- घायल बुजूर्ग को जबलपुर किया रैफर, उपचार के दौरान हुई मौत
मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 में वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रहा है। तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का अंदेशा बना हुआ है। विगत कुछ दिनों से हाईवे में सड़क हादसे की खबर मिल रही है। इन हादसों पर ब्रेक लगाने संबंधित विभाग नाकाम हो रहा है। बेलगाम भागते वाहन का शिकार मंगलवार को एक बुजूर्ग हो गया। तेज रफ्तार में भागता ट्राला ने एक बुजूर्ग को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में बुजूर्ग के दोनों पैर ट्राला की चपेट में आ गए। जिसके कारण बुजूर्ग गंभीर घायल हो गया। तत्काल घायल बुजूर्ग को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल बुजूर्ग को जबलपुर रेफर कर दिया। जहां बुजूर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। बीजाडांडी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार बीजाडांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धनवाही में तेज रफ्तार से जा रहे ट्राला ने मार्ग में चलते बुजुर्ग को कुचल कर फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी तत्काल बीजाडांडी पुलिस को दी गई। तत्परता दिखाते हुए बीजाडांडी पुलिस ने कुछ दूर पर ही भागते ट्राला को पकड़ लिया। बताया गया कि बीजाडांडी क्षेत्र के ग्राम खूसर निवासी बुजुर्ग देवी सिंह पिता नेकू सिंह बरकड़े ग्राम धनवाही अपने जीजा के घर आया हुआ था।
बताया गया कि बुजूर्ग देवी सिंह मार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग देवी सिंह ट्राला की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर ट्राला के नीचे आ गए। जिससे उसके दोनों पैर कुचल गये। गंभीर घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बीजाडांडी सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जबलपुर में उपचार के दौरान घायल बुजूर्ग की मृत्यु हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे की जानकारी तत्काल बीजाडांडी पुलिस को दी और सूचना मिलते ही बीजाडांडी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे ट्रालीा को पकड़ कर अपनी अभीरक्षा में ले लिया। मामला दर्ज कर जांच कर रही है।