दो प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

Advertisements

मंडला पुलिस के दो प्रधान आरक्षक पदोन्नत होकर बने सहायक उप निरीक्षक

  • एसपी राजेश रघुवंशी ने शिवराज मरावी और लक्ष्मण सलामे के कंधों पर लगाए स्टार
  • दी नए दायित्वों की शुभकामनाएं

मंडला महावीर न्यूज 29.  पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत मंडला पुलिस लाइन में पदस्थ दो प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) का नया दायित्व सौंपा गया है। पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक शिवराज मरावी और लक्ष्मण सलामे शामिल हैं।इस अवसर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडला में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी ने दोनों पदोन्नत कर्मचारियों के कंधों पर सहायक उप निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व नए दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस गरिमामयी अवसर पर रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, सूबेदार विवेक, मुख्य लिपिक राय सिंह मरावी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Comment