दीवाली के दूसरे दिन कचरे के ढेर में रहा मंडला शहर
- जगह-जगह फैला रहा दुकानदारों का बचा कचरा
- सफाई कर्मचारियों ने मनाई छुट्टी
मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में दीवाली पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। दीवाली के दिन जहां पूरा जिला, शहर और घर-घर रोशनी से जगमगा रहे थे और चारों तरफ कचरे का नामोनिशान नही दिख रहा था, वहीं दीवाली के दूसरे दिन का नजारा देखने लायक था, दीवाली के दूसरे दिन शहर की सूरत ही बदल गई। जिसके देखकर नहीं लग रहा था कि यह हमारा शहर है। बताया गया कि लोगों ने दीपावली पूरे उल्लास और जोश के साथ मनाए और जमकर आतिशबाजी की। दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाई कर्मियों की छुट्टी का असर शहर में एक बार फिर दिखा।
कचरा गाडिय़ों नहीं चलने और सफाई कर्मियों की छुट्टी होने से बाजारों से लेकर सड़कों तक कचरा ही कचरा नजर आ रहा था। इसमें सबसे ज्यादा आतिशबाजी का कचरा और बाजार में लगी दुकानों का बचा अवशेष मार्गो की शोभा बढ़ा रहे थे। शहर के ज्ञानदीप स्कूल से लेकर बड़ चौराहा, उदय चौक तक सड़क पर दीवाली के दिन दुकानें लगाई गई। सैकड़ों दुकानें दीवाली के दिन पूरे बाजार में सजी रही।
बाजार स्थल का पूरा क्षेत्र में व्यापारियों और खरीददारों से खचाखच पटा रहा। दीवाली के दूसरे दिन दुकानें बंद होने के बाद उनका कचरा चारों तरफ बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। दीवाली के दूसरे कुछ एक दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बाजार स्थल की बंद रही। जिसके कारण बाजार दूसरे दिन सूना रहा। पूरा बाजार स्थल कचरे के ढेर रहा। अब यह कचरा कर्मचारियों के आने के बाद उठाया जाएगा। पूरे एक दिन शहर कचरें के ढेर में रहेगा।
छोटे दुकानदारों ने फैलाई गंदगी
जिला मुख्यालय में दीवाली के दिन कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपनी दुकाने चौपाटी के सामने से लेकर पूरे हागगंज बाजार, बड़ चौराहा, उदय चौक समेत अन्य स्थलों पर मार्ग किनारे और चौक चौराहों पर लगाए थे। छोटे दुकानदारों में फल-फूल पूजन सामग्री समेत अन्य दुकानें लगाई गई थी। सामान बेचने के बाद दुकानदार वहां से चले गए, लेकिन सामान बेचने के बाद बचा हुआ कूड़ा कचरा को एक व्यवस्थित स्थान पर फेंक कर नहीं गए। जिसके कारण दीवाली के दूसरे शहर में गंदगी का आलम सुबह देखने को मिला।










