2024 से फरार स्थायी वारंटी को नागपुर से किया गिरफ्तार

Advertisements

2024 से फरार स्थायी वारंटी को नागपुर से किया गिरफ्तार

  • एनडीपीएस एक्ट के मामले में चल रहा था वांटेड
  • साइबर सेल की सटीक सूचना पर पुलिस ने कसा शिकंजा

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों व स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नैनपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष 2024 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा व एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के मार्गदर्शन में की गई।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज था प्रकरण 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटी का नाम किशेश सोनी 32 वर्ष, पिता स्वर्गीय अनिल सोनी है, जो वार्ड क्रमांक 8, तालाबटोला, नैनपुर का निवासी है। आरोपी के खिलाफ थाना नैनपुर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रकरण दर्ज था। मामले में न्यायालय में उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था।

साइबर सेल की मदद से नागपुर में दी दबिश 

स्थायी वारंट की तामीली के लिए नैनपुर पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच मंडला साइबर सेल की तकनीकी मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन नागपुर में होने का अहम सुराग मिला। सूचना को पुख्ता करने के बाद नैनपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने नागपुर में दबिश दी और आरोपी किशेश सोनी को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना नैनपुर पुलिस टीम और साइबर सेल मंडला का सराहनीय योगदान रहा।


Leave a Comment