हुजूर उदित मुनिनाम साहब की पदयात्रा को लेकर हुई चर्चा

Advertisements

ग्राम मंगली में एसकेडीवी मिशन की बैठक आयोजित

हुजूर उदित मुनिनाम साहब की पदयात्रा को लेकर हुई चर्चा

  • ब्लॉक और ग्राम स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
  • दर्जनों प्रतिनिधियों ने ग्रहण की कबीर मिशन की सदस्यता

मंडला महावीर न्यूज 29. सदगुरु कबीर साहेब बंदीछोड़ पंथ के एसकेडीवी मिशन की बैठक बिछिया तहसील के ग्राम मंगली में आयोजित की गई। बैठक मिशन के मध्य प्रदेश राज्य उप प्रतिनिधि महंत सोनादास साहेब और मंडला जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार के सानिध्य में आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत पंथ हुजूर प्रकाश मुनिनाम साहब एवं पंथ हुजूर उदित मुनिनाम साहब वंदन के साथ हुई।

बैठक का मुख्य एजेंडा पंथ श्री हुजूर उदित मुनिनाम साहब की आगामी पदयात्रा रहा। इस दौरान सद्गुरु कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा से कबीर बाड़ा मंडला तक प्रस्तावित पदयात्रा की तैयारियों, स्वागत और रूपरेखा को लेकर सभी सदस्यों के बीच विशेष परिचर्चा की गई।संगठन का विस्तार करते हुए बैठक में ग्राम मंगली में एसकेडीवी मिशन की ग्राम समिति और ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधियों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित दर्जनों अनुयायियों ने मिशन की सदस्यता भी ग्रहण की।

इन्हें सौंपी जिम्मेदारी 

नवगठित कार्यकारिणी में कन्हैया दास माहेश्वरी, कृष्णा बाई, रविन्द्र भासंत, एवन झारिया, रतन पड़वार, समीर माहेश्वरी, रवि झारिया, मुकेश धारवैया मायादास, पारस झारिया, चमेली बाई रुसा, प्रेम धन्यंजय, मोतीनाला क्षेत्र के वरिष्ठ भूदर दास, अलकारी दास, माखन पड़वार, संतोष सर्वे, अंतू झरिया, भंगा दास, नैन सिंह झरिया, महेश, सुरेश माहेश्वरी, बंशी दास धारवैया, सुनील मानिकपुरी राजों, नीरज यादव जिला परोपकारी मंडला एवं जिला सलाहकार और आलम दास धार्या को प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।


Leave a Comment