घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने उड़ाई बैटरी

Advertisements

घर के सामने खड़े ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने उड़ाई बैटरी

देवरी कला बबलिया में चोरी की वारदात

  • सुबह उठकर देखा तो गायब मिली बैटरी
  • ट्रैक्टर मालिक ने निवास थाने में की शिकायत

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थानीय देवरी कला बबलिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की एक घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के सामने खड़े एक ट्रैक्टर की कीमती बैटरी पार कर दी।

जानकारी अनुसार ग्राम देवरीकला बबलिया निवासी भूरा यादव का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 51-0968 रात के समय उनके निवास के सामने फूल सागर मार्ग पर खड़ा हुआ था। बुधवार सुबह जब भूरा यादव घर से बाहर निकले और ट्रैक्टर को देखा, तो उसमें से बैटरी गायब थी। उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर आसपास बैटरी की काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला।बताया गया कि जब यह स्पष्ट हो गया कि रात के अंधेरे और सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली है, तो पीडि़त ट्रैक्टर मालिक ने तत्काल इसकी सूचना निवास पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


 

Leave a Comment