हृदयनगर में फिर महकेंगे पान के बरेजे

Advertisements

हृदयनगर में फिर महकेंगे पान के बरेजे

भाजपा जिलाध्यक्ष की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा

  • मंडला में पुनर्जीवित होगी पारंपरिक पान की खेती
  • प्रफुल्ल मिश्रा ने सीएम को सौंपा बेल का पौधा
  • चौरसिया समाज में खुशी की लहर

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के ऐतिहासिक ग्राम हृदयनगर में दम तोड़ती पारंपरिक पान की खेती को एक बार फिर नया जीवन मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंडला प्रवास के दौरान आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की पहल पर मुख्यमंत्री ने जिले में पान की खेती को पुन: विकसित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस पहल से हृदयनगर सहित संपूर्ण मंडला जिले में पान के पारंपरिक व्यवसाय को नई पहचान मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं और किसानों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने मुख्यमंत्री के समक्ष हृदयनगर में पान की खेती के समृद्ध इतिहास का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि हृदयनगर क्षेत्र में पूर्व में बड़ी संख्या में पान के बरेजे हुआ करते थे और चौरसिया समाज का यह मुख्य व्यवसाय था। हालांकि संसाधनों की कमी और विशेषकर बांस की अनुपलब्धता के कारण अब केवल गिने-चुने बरेजे ही शेष रह गए हैं। इस दौरान प्रफुल्ल मिश्रा ने मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से पान की बेल का पौधा भेंट कर इसे पुनर्जीवित करने की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

चौरसिया समाज और व्यवसायियों में भारी उत्साह 

मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद चौरसिया समाज, बरेजा संचालकों और पान व्यवसाय से जुड़े लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। वर्तमान में मंडला में पान की आपूर्ति के लिए पश्चिम बंगाल, कोलकाता के साथ-साथ नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और उमरिया पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर खेती विकसित होने से न केवल पान की सहज उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, मंडला जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला महामंत्री नरेश चंद्रौल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Comment

You May Like This