अंजनियां पुलिस चौकी के एएसआई राजेश सराठे का बालाघाट स्थानांतरण
ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई
- कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का हुआ सम्मान
- शॉल-श्रीफल भेंट कर अंजनियां वासियों ने दी एएसआई सराठे को विदाई
मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस चौकी अंजनियां में पदस्थ रहे सहायक उपनिरीक्षक (ASI) राजेश सराठे का जिला बालाघाट स्थानांतरण हो गया है। उनके तबादले पर स्थानीय ग्रामीणों ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
शॉल-श्रीफल से हुआ सम्मान, कार्यकाल की हुई सराहना
विदाई कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खेरमाई मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने एएसआई राजेश सराठे के कार्यकाल की जमकर सराहना की। लोगों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सुलझा हुआ पुलिस अधिकारी बताया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एएसआई ने जताया ग्रामीणों का आभार
अपने सम्मान और विदाई कार्यक्रम के दौरान एएसआई सराठे ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें अंजनियां और आसपास के ग्रामवासियों से जो अपार सहयोग और स्नेह मिला है, उसके लिए वे हमेशा धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति
विदाई समारोह में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच सुधीर मरावी, आनंद मरावी, पीयूष पांडेय, कुलदीप झा, शरद पाण्डेय, जयदीप झा, योगेश सोनी, अरविंद झा, मनीष पटेल, दामोदर साहू, रामरहेश पटेल, नितिन पटैल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।









