मंडला के चार युवा पत्रकारों को मिली नवीन जिम्मेदारी

Advertisements

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाअधिवेशन में मंडला के चार युवा पत्रकारों को मिली नवीन जिम्मेदारी

पत्रकारों की सुरक्षा और हितों पर हुआ मंथन

मंडला महावीर न्यूज 29. जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के दो दिवसीय महाअधिवेशन में मंडला जिले के चार युवा पत्रकारों को संगठन में नवीन और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। महाअधिवेशन के दौरान मंच से सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया और रोहित प्रशांत चौकसे, जिला उपाध्यक्ष, रोहित बघेल, जिला महासचिव, दीपक कछवाहा, मंडला तहसील अध्यक्ष, दीपक रजक, जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है और उन्हें पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

यह सभी नियुक्तियां परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय संरक्षक गंगा पाठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रजत गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव देव शंकर अवस्थी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगा चरण मिश्रा, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य उमेश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रदेश संयोजक मदन अवस्थी, प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक, प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया, प्रदेश सचिव कमलेश गुप्ता, संतराम केवरे, प्रदेश अनुशासन समिति प्रभारी केजी शर्मा और समाज कल्याण प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी शिवकुमार तिवारी की सहमति से की गई हैं। नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश दुबे, संभागीय उपाध्यक्ष संतोष बंटी पांडे और मंडला जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने सभी नव-नियुक्त पत्रकार साथियों को बधाई प्रेषित की है।

पत्रकारों की सुरक्षा और बीमा पर हुई विस्तृत चर्चा 

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं, विशेषकर पत्रकारों की सुरक्षा, अधिमान्यता, आवास और बीमा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सीमित संसाधनों में डटे हैं ग्रामीण पत्रकार 

मंडला जिलाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार दिन-रात समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन और आम जनता के सामने लाने का कार्य करते हैं। ग्रामीण और छोटे शहरों के पत्रकार सीमित संसाधनों के बावजूद जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था आवश्यक है। उन्होंने निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि पत्रकारों को बिना किसी दबाव के समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को सामने लाना चाहिए।

समाजहित में कार्य करने का संकल्प 

महाधिवेशन के दौरान पत्रकारों ने संगठन की एकता बनाए रखने और समाजहित में निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक स्थिति से प्रशासन को अवगत कराना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस महाअधिवेशन में संरक्षक हनुमान तिवारी, समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कैलाश डेहरिया, ओम बरमैया, किशोर रजक, राजेश यादव, साकिर खान, राजेन्द्र बंजारा, आशीष वैष्णव, फारूख खान, श्रीमती उमा यादव, श्रीमती सुनीता सैयाम, श्रीमती दीप्ती नरेलिया, रक्षा नामदेव, रोहित चौकसे, महेन्द्र झारिया, आकाश पटैल, अजय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र पटैल, गजेन्द्र पटैल, निशांत पटैल, शुभम बैरागी, रजनीश मारूवंश, शोभित रावत, हसीब खान, हीरा उईके, आकाश चक्रवर्ती, अनिल रजक और शौकत अली सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।


Leave a Comment

You May Like This