तीन मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, एक घायल

Advertisements

बबलिया में तीन मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  • बबलिया में यादव ढाबे के पास टकराईं तीन बाइकें
  • 3 लोग बाल-बाल बचे, एक की हालत नाजुक

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबलिया गांव के समीप बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ यादव ढाबा के पास तीन मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में तीन लोगों की जान बाल-बाल बच गई, लेकिन एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से मिला इलाज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की डायल-112 सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत निवास अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच

अस्पताल से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। अभी तक दुर्घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है ताकि हादसे की असल वजह सामने आ सके।


Leave a Comment

You May Like This