बंजारी मोड़ के पास बाइक सवार दो लोग गंभीर घायल

बबलिया-मंडला मार्ग पर सड़क हादसा

बंजारी मोड़ के पास बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

  • मौके पर बेहोश मिले दोनों युवक
  • राहगीरों की सूचना पर 112 ने पहुंचाया अस्पताल

मंडला महावीर न्यूज 29. बबलिया-मंडला मार्ग पर ग्राम देवरीकला के समीप बंजारी मोड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों व्यक्ति मौके पर ही बेहोशी की हालत में पाए गए।

घायलों की पहचान टिकरिया थाना क्षेत्र के रानटोला निवासी जगदीश 30 वर्ष और ग्राम मझगांव निवासी राजाराम मरावी 42 वर्ष के रूप में हुई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है या वे स्वयं अनियंत्रित होकर बाइक से गिरे हैं। घटना के समय दोनों कहां जा रहे थे, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है।बताया गया कि सड़क पर घायलों को पड़ा देख राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों के होश में आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Leave a Comment