तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंदा

चकनाचूर हुई गाड़ी, चमत्कारिक रूप से बचा चालक

  • महाराजपुर में अनियंत्रित ट्रक का कहर
  • घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हुआ आरोपी ड्राइवर

मंडला महावीर न्यूज 29. महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीकोन तिराहा स्थित दिलीप होटल के सामने एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक का पहिया मोटरसाइकिल के ऊपर से गुजर गया, जिससे बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में बाइक चालक कुलदीप ठाकुर की जान बाल-बाल बच गई। इतने भीषण एक्सीडेंट के बावजूद उन्हें केवल मामूली चोटें ही आई हैं।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर खड़ा करके मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही महाराजपुर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


 

Leave a Comment