हरियाली महोत्सव: कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ने किया वृहद पौधरोपण

हरियाली महोत्सव: कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ने किया वृहद पौधरोपण

दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

  • पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प
  • कबीर मिशन के अनुयायियों ने मंडला जिले में लगाई पौधों की कतार

मंडला महावीर न्यूज 29.  हरियाली त्यौहार के पावन अवसर पर सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन (एस.के.डी.वी. मिशन), जिला मंडला के प्रतिनिधियों और भक्तजनों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर समाज को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।यह पुनीत कार्य सदगुरु कबीर साहब, धनी धर्मदास साहब, पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहब, पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहब एवं चार गुरु वंश बयालीस की दया और आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित हो पर्यावरण

इस अवसर पर एस.के.डी.वी. मिशन मध्य प्रदेश के राज्य उप-प्रतिनिधि महंत सोनादास साहब ने सभी प्रतिनिधियों और युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरा-भरा और संतुलित पर्यावरण तैयार करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

जिले भर में इन पदाधिकारियों और भक्तों ने लगाए पौधे

वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिले से लेकर ग्रामीण स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाए।

  • जिला व राज्य स्तरीय पदाधिकारी: मध्य प्रदेश राज्य उप प्रतिनिधि महंत सोनादास साहब, जिला प्रतिनिधि तुलसीराम पड़वार, उप-प्रतिनिधि दिनेश कुमार झारिया, जिला महिला उप प्रतिनिधि श्रीमती फूलवती मानिकपुरी और जिला सलाहकार रमेश मानिकपुरी।
  • तहसील पदाधिकारी: राजकुमार सोनवानी (घुघरी), ललित टैगोर (नैनपुर), मनोज सोनवानी (नारायणगंज), सलाहकार रंजीत टैगोर (नैनपुर) एवं पामेश मानिकपुरी।

  • महिला तहसील प्रतिनिधि: श्रीमती जमनी धनिया (बिछिया), श्रीमती ऊषा सोनवानी (घुघरी), श्रीमती रमा पड़वार (नैनपुर) और श्रीमती रिंकी सोनवानी (मंडला)।
  • ग्रामीण प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता: इन्द्रा राजकुमार, दांडी भानपुर से शिवकुमार धनिया, कालपी से शंकरदास।
  • ग्रामीण महिला प्रतिनिधि: श्रीमती दुर्गा बाई (इन्द्रा), अनारकली (झुरगी), कुम्हारिन (पाटन), श्रीमती मायाबाई, सुकरती बाई व पौनी बाई (रामदेवरी), श्रीमती सविता, शिवकुमारी व राजकुमारी (कालपी), श्रीमती नंदनी मानिकपुरी (मंडला) और श्रीमती प्रियंका मानिकपुरी (इन्द्रा)।

सभी भक्तजनों ने पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाई।


Leave a Comment