709 वाहन और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

709 वाहन और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

  • जहरमऊ के मुंडीटोरिया के पास हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जहरमऊ के मुंडीटोरिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया गया कि सड़क हादसा एक तेज रफ्तार 709 वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुआ। जिसमें दोनों वाहनों की सीधी भिड़ंत हो गई और हादसे में दो लोगों की जान चली गई।बताया गया कि जहरमऊ मंदिर मार्ग पर हुए हादसे में चौपहिया वाहन और बाईक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने दूसरे युवक को गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

बताया गया कि बम्हनी पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर रही है, पुलिस ने पिकअप चालक और सड़क हादसे के कारणों का पता कर रही है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 

Leave a Comment