विश्वस्तरीय टर्मिनल बनेगा मंडला फोर्ट

रेल और रोड कनेक्टिविटी से बदलेगी जिले की तस्वीर

  • मंडला के विकास को लगेंगे पंख
  • रेल एक्टिविस्ट ने पूर्व सांसद के साथ तैयार किया रेलवे और सड़कों के विस्तार का मास्टर प्लान
  • विश्वस्तरीय टर्मिनल बनेगा मंडला फोर्ट
  • पातालकोट और पेंचवेली जैसी बड़ी ट्रेनों के विस्तार और नए 4-लेन नेशनल हाईवे की उठी मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के विकास की धुरी माने जाने वाले रेल और सड़क मार्ग के कायाकल्प के लिए अब ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। रेल एक्टिविस्ट अथर्व सिंह ने पिछले 6 वर्षों के शोध और आंकड़ों के आधार पर मंडला सहित संपूर्ण महाकौशल क्षेत्र के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। हाल ही में उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन के साथ बैठक कर मंडला फोर्ट स्टेशन के विस्तार और जिले की लाइफलाइन कही जाने वाली सड़कों को 4-लेन में बदलने का प्रस्ताव रखा।

बताया गया कि प्रस्ताव में मंडला फोर्ट को एक पूर्ण विश्वस्तरीय टर्मिनल के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। मुख्य मांगों में अतिरिक्त लूप लाइन, रैक पॉइंट का स्थानांतरण कर प्लेटफार्म नंबर 3 और 4 का निर्माण और ट्रेनों के रखरखाव के लिए तकनीकी अमले की स्थापना शामिल है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि इन रेल और सड़क परियोजनाओं पर अमल होता है, तो मंडला जिला न केवल पर्यटन कान्हा नेशनल पार्क बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी महाकौशल का केंद्र बन जाएगा।बताया गया कि जिले में रेल विकास कार्य के लिए प्रमुख ट्रेनों के विस्तार का प्रस्ताव है। जिसमें पेंचवेली एक्सप्रेस में नैनपुर में 11 घंटे खड़ी रहने वाली इस ट्रेन का विस्तार मंडला तक हो। पातालकोट एक्सप्रेस के लिए सिवनी से मंडला फोर्ट तक विस्तार, पैसेंजर ट्रेन के लिए जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर का रात्रिकालीन विस्तार मंडला तक और मंडला-नैनपुर के बीच प्रतिदिन 4-5 फेरे लगाने का प्रस्ताव, इसके साथ ही नई ट्रेनों में मंडला से नागपुर-पुणे-बैंगलोर के लिए कान्हा एक्सप्रेस और भोपाल-इंदौर के लिए नर्मदा महाकाल एक्सप्रेस की मांग की गई है।

नई रेल परियोजनाओं पर दिया जोर 

बताया गया कि 2012-13 से लंबित कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को गति देने का आग्रह किया गया है। जिसमें गोटेगांव, घंसौर, मंडला, डिंडोरी, अमरकंटक 260 किमी इसका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट पॉजिटिव है। इसके साथ ही राजनांदगांव, कवर्धा, मंडला, जबलपुर 430 किमी बजट में स्वीकृत इस परियोजना से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

महाकौशल का बन सकता है केन्द्र 

यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिले के मुख्य मार्गों को फोर लेन हाईवे में बदलने का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें मंडला लखनादौन एसएच 40 इसे 4-लेन हाईवे बनाकर एनएच 34 और एनएच 44 से जोड़ा जाए। इसके साथ ही एनएच 543 का विस्तार किया जाए, जिसमें शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, गोंदिया मार्ग को 563 किमी लंबे फोर लेन हाईवे में विकसित करना आवश्यक है। एनएच 30 पर अंजनियां बाईपास में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज निर्माण की मांग की है।


 

Leave a Comment