मझगांव में मनाया ग्रामोत्सव, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

मझगांव में मनाया ग्रामोत्सव, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

  • आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जन अभियान परिषद की पहल
  • 26 जनवरी तक घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड नारायणगंज के तत्वावधान में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के अंतर्गत ग्राम मझगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस विशेष ग्राम विकास पखवाड़े का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को साकार करना है।जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी एवं विकासखंड समन्वयक संतोष झरिया के मार्गदर्शन में प्रगति जनकल्याण समिति और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मझगांव द्वारा ग्रामोत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत परिवार संपर्क और सामाजिक समरसता जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास किया गया।

नशा मुक्ति का लिया संकल्प 

कार्यक्रम में विशेष रूप से नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। परामर्शदाता इंद्रा उइके ने ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कमलेश पावले, देवलता उइके, पुष्पा उइके, अरविंद मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। यह अभियान आगामी 26 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा जिससे कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।


 

Leave a Comment