थाईलैंड में ईवा नूतन लाल ने जीते तीन सिल्वर मेडल

मंडला की बेटी का अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर जलवा

  • थाईलैंड में ईवा नूतन लाल ने जीते तीन सिल्वर मेडल
  • जवाहर नवोदय विद्यालय की शिक्षिका ने थाईलैंड में फहराया तिरंगा
  • एथलेटिक्स में भारत के नाम किए 3 पदक

मंडला महावीर न्यूज 29. जवाहर नवोदय विद्यालय पदमी मंडला में पदस्थ शारीरिक शिक्षिका ईवा नूतन लाल ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। थाईलैंड में आयोजित प्रतिष्ठित छटवां थाईलैंड ओपन मास्टर्स गेम्स 2026 में उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एथलेटिक्स स्पर्धा में तीन रजत पदक हासिल किए हैं। बताया गया कि इस अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के अनुभवी मास्टर एथलीटों ने हिस्सा लिया था। ईवा नूतन लाल ने 45 वर्ष आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल, जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल और शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीते है।

स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत 

तीन-तीन पदक जीतकर अंर्तराष्ट्रीय मंच पर देश और मंडला जिले का नाम रोशन करने के बाद, ईवा नूतन लाल के स्वदेश लौटने पर खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनकी इस सफलता पर जवाहर नवोदय विद्यालय सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।



 

Leave a Comment