मकर संक्रांति और बसंत पंचमी पर ग्वारीघाट में रुकेंगी ट्रेनें
- रेलवे ने दी अस्थायी ठहराव की सुविधा
- श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 8 प्रमुख ट्रेनों का 2 मिनट का होगा स्टॉपेज
मंडला महावीर न्यूज 29. मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्वारीघाट में उमडऩे वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (नागपुर मंडल) द्वारा यात्रियों की सुगम और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए ग्वारीघाट स्टेशन पर 8 प्रमुख ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि यह अस्थायी व्यवस्था मकर संक्रांति पर्व के चलते 13 जनवरी से 15 जनवरी तक केवल पर्व विशेष के दौरान लागू रहेगी। इसके साथ ही बसंत पंचमी पर्व 22 से 26 जनवरी के लिए लागू होगी। इस दौरान इन ट्रेनों का होगा ठहराव 2 मिनट के लिए होगा। बताया गया कि ग्वारीघाट स्टेशन पर इन ट्रेनों का आगमन और प्रस्थान होगा। जिसमें ट्रेन नंबर 11201 नागपुर – शहडोल,15.30 में आगमन और प्रस्थान 15.32, ट्रेन नंबर 11202 शहडोल – नागपुर, 09.49 में आगमन और प्रस्थान 09.51, ट्रेन नंबर 11755 इतवारी – रीवा (एक्सप्रेस) आगमन 02.47 और प्रस्थान 02.49 में होगा। ट्रेन नंबर 11756 रीवा – इतवारी (एक्सप्रेस), 22.59 आगमन और प्रस्थान 23.01 पर, ट्रेन नंबर 11753 इतवारी – रीवा (एक्सप्रेस) 02.47 पर आगमन और प्रस्थान 02.49, ट्रेन नंबर 11754 रीवा – इतवारी (एक्सप्रेस) आगमन 22.59 और प्रस्थान 23.01, ट्रेन नंबर 22173 चांदाफोर्ट – जबलपुर आगमन 21.30 और प्रस्थान 21.32, ट्रेन नंबर 22174 जबलपुर – चांदाफोर्ट का आगमन 05.49 और प्रस्थान 05.51 पर होगा।
रेलवे की अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा शुरू करने से पहले समय-सारणी की अच्छी तरह पुष्टि कर लें। इसके साथ ही यात्रा के दौरान रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें जिससे धार्मिक उत्सव के दौरान यात्रा सुरक्षित और आनंदमयी बनी रहे।









