कोतवाली पुलिस की रेड, 4 शराब तस्कर पर कार्रवाई

बिनेका में कोतवाली पुलिस की रेड, 4 शराब तस्कर पर कार्रवाई

  • अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस का धावा
  • 32 लीटर शराब जब्त, 70 किलो लाहन मौके पर किया नष्ट

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्त मंडला अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बिनेका कोन्ड्रा में घेराबंदी कर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।जानकारी अनुसार थाना कोतवाली को सूचना मिली थी कि ग्राम बिनेका में कुछ व्यक्तियों द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध शराब का विक्रय और भंडारण किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान के नेतृत्व में तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई और ग्राम बिनेका में दबिश दी गई। पुलिस की रेड के दौरान मौके से कुल 32 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5 हजार 380 रूपए आंकी गई है। इसके साथ ही शराब बनाने के उद्देश्य से रखे गए 12 डब्बों में भरा लगभग 70 किलोग्राम महुआ लाहन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई 

अवैध शराब विक्रय के मामले में पुलिस ने बिनेका निवासी चार आरोपियों पर कार्रवाई की है। आरोपियों में चमन परते, पिता गैन सिंह परते, 38 वर्ष, निवासी ग्राम बिनेका कोन्ड्रा, राजेन्द्र भारतीया, पिता मोतीलाल भारतीया, 42 वर्ष निवासी ग्राम बिनेका कोन्ड्रा, सुरेश भारतीया, पिता चम्मूलाल भारतीया, 42 वर्ष निवासी ग्राम बिनेका कोन्ड्रा, ललित पटेल, पिता रामदयाल पटेल, 55 वर्ष निवासी ग्राम बिनेका मंडला पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई में ये रहे शामिल 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान के साथ सहायक उप निरीक्षक नीरज मिश्रा, भूमेश्वर बामनकर, प्रधान आरक्षक नंदलाल, संतलाल, जैन सिंह और आरक्षक प्रियांश, रमेश, मृदुल सहित पुलिस लाइन मंडला का बल सक्रिय रहा। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles