तेलंगाना में मचेगी मंडला की धूम

तेलंगाना में मचेगी मंडला की धूम: सीनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता के लिए 5 खिलाड़ियों का चयन

खेल प्रेमियों में उत्साह: मध्य प्रदेश की टीम में शामिल हुए मंडला पुलिस लाइन प्रशिक्षण केंद्र के 5 सितारे

मंडला महावीर न्यूज 29. खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (KKFI) के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 58वीं सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। गौरव की बात यह है कि इस टीम में मंडला जिले के पांच होनहार खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। यह प्रतियोगिता 11 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक काजीपेट, तेलंगाना में आयोजित की जा रही है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले मंडला के चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. अनुराग यादव
  2. सागर मरावी
  3. मनीष मसराम
  4. रेवांशी विश्वकर्मा
  5. श्रुति मरावी

बता दें कि ये सभी खिलाड़ी जिला खो-खो प्रशिक्षण केंद्र, पुलिस लाइन, मंडला में नियमित रूप से कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इनके चयन से जिले की खेल प्रतिभाओं को एक नई ऊर्जा मिली है।

खेल जगत में खुशी की लहर

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर, जिला प्रशिक्षक सुश्री सोना दुबे, और तीरंदाजी प्रशिक्षक जसवंत अहिरवार ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही मोहन ठाकुर, शशांक मिश्रा, पंकज उसराठे, रामवति परते, करुणा मर्सकोले, त्रिलोक डोंगरे, अरविंद पटले, उमेश नंदा, पुरुषोत्तम नेताम सहित विभागीय कर्मचारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं और बधाई दी है।

उम्मीद जताई जा रही है कि मंडला के ये खिलाड़ी तेलंगाना में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्य प्रदेश को पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles