बूंद-बूंद पानी बचाने का संकल्प

बूंद-बूंद पानी बचाने का संकल्प, शाहा नाला में 90 बोरियों से किया बोरी बंधान

  • नारायणगंज में जन अभियान परिषद की अनूठी पहल
  • श्रमदान से सहेजा जा रहा है जल

मंडला महावीर न्यूज 29. जल ही जीवन है और इसे सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसी संदेश के साथ मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड नारायणगंज के तत्वावधान में ग्राम पंचायत शाहा के नाला में बोरी बंधान का कार्य संपन्न हुआ। स्वैच्छिकता और सामूहिकता की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मिलकर 90 बोरियों का बंधान बनाया, जिससे वर्षा जल को रोककर भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके।आयोजित कार्यक्रम ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शाहा, नवांकुर संस्था प्रगति जन कल्याण समिति और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत इसमें समाज कार्य बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।

नदी-नालों का संरक्षण आज की आवश्यकता 

बोरी बंधान के बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी ने गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा आज बड़ी नदियां भी गर्मी में सूख रही हैं, इसलिए उनके कैचमेंट एरिया यानी छोटे नदी-नालों को बचाना अनिवार्य है। विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बोरी बंधान, सोख्ता गड्ढे और जल स्रोतों की सफाई के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान के साथ संगोष्ठी और चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।

जल संरक्षण की दिलाई शपथ 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को जल की बर्बादी रोकने और जल संवर्धन के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर शाहा ग्राम पंचायत के सरपंच, प्रस्फुटन समिति के रेवत वरकडे, परामर्शदाता राकेश अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, सुरेश सोनी, इंद्रा उइके, नवांकुर संस्था प्रमुख कमलेश पावले, देवलता उइके, मिथलेश कुशराम, महेंद्र उइके, सुशीला वरकड़े सुमित , सुनील, पलक रजक, अंजली बर्मन एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। उपस्थित सभी जनों को श्रमदान कर समाज को जल बचाने के प्रति जागरूक किया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles