अनूठी पहल-जीवन मूल्यों से सशक्त होंगे युवा

अनूठी पहल-जीवन मूल्यों से सशक्त होंगे युवा

  • कानूनी जागरूकता और आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे किशोर-किशोरी
  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 18 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत मंडला जिले में युवाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस 18 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के किशोर-किशोरियों को न केवल कानून की जानकारी देना है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। बहुआयामी कौशल पर केंद्रित प्रशिक्षण इस 18 दिवसीय शिविर के दौरान युवाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति सजग बनाना। विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के तकनीक सिखाना। समाज में स्त्री-पुरुष समानता के प्रति दृष्टिकोण विकसित करना। युवाओं में लीडरशिप और अनुशासन के गुणों को उभारना। नैतिक शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण करना। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों ने उपस्थित रहकर युवाओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर एक्सीलेंस स्कूल से विषय विशेषज्ञ प्रवीण अग्रवाल ने शैक्षणिक और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।आईएसआरडी मंडला से चंद्रहास पटेल ने सामाजिक विकास और सामुदायिक सहभागिता के बारे में बताया। खेल विभाग से करुणा मर्सकोले एवं अनीता जी ने शारीरिक फिटनेस और खेल भावना के महत्व को साझा किया। पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय नागरिकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे किशोर-किशोरियों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है, जो अनुशासन और आत्मरक्षा के गुर सीखकर खुद को और अधिक सुरक्षित एवं सशक्त महसूस कर रहे हैं।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles