सीईओ की मनमानी के खिलाफ अध्यक्ष और सदस्यों ने खोला मोर्चा

घुघरी जनपद में आर-पार की जंग

सीईओ की मनमानी के खिलाफ अध्यक्ष और सदस्यों ने खोला मोर्चा

  • कलेक्टर, कैबिनेट मंत्री व सांसद को सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग
  • विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
  • जनपद सदस्यों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • सीईओ को हटाने की मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. जनपद पंचायत घुघरी में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच का टकराव अब चरम पर पहुंच गया है। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त जनपद सदस्यों ने एकजुट होकर घुघरी सीईओ भावना भात्रवंशी के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। नाराज जनप्रतिनिधियों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री, मंडला सांसद और जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर सीईओ को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने सीईओ पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके कहां कि पिछले कुछ महीनों से घुघरी क्षेत्र में विकास की गति पूरी तरह थम गई है। 15वें और 5वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। निर्माण कार्यों की फाइलों पर हस्ताक्षर न होने के कारण एजेंसियों और मटेरियल सप्लायर्स का करोड़ों का भुगतान अटका हुआ है। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित जनहित के कार्यों को फाइलों से आगे नहीं बढऩे दिया जा रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने लगाया अपमान का आरोप 

घुघरी सीईओ भावना के कार्य करने के तरीके और व्यवहार पर भी कड़े सवाल उठाए गए हैं। सदस्यों ने शिकायत की है कि सीईओ का व्यवहार जनप्रतिनिधियों के प्रति अमर्यादित है। आरोप है कि वह खुलेआम कहती हैं, मैं कलेक्टर मंडला के अलावा किसी की बात नहीं मानती। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें न तो शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाती है और न ही बैठकों में उनके सुझावों को महत्व दिया जाता है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र का अपमान है।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 

ज्ञापन के माध्यम से शासन को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इस हठधर्मी अधिकारी को तत्काल नहीं हटाया गया, तो समस्त जनपद सदस्य धरना प्रदर्शन और उग्र जन आंदोलन शुरू करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने दो टूक कहा है कि यदि विकास कार्यों में बाधा आती है या आंदोलन के दौरान स्थिति बिगड़ती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles