श्री गणेश पुराण के समापन पर भाव विभोर हुए श्रृद्धालु

Advertisements

श्री गणेश पुराण के समापन पर भाव विभोर हुए श्रृद्धालु

  • श्री सिद्धेश्वर धाम सुरंगदेवरी में कन्या भोज
  • भंडारे के साथ पुराण का समापन

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री सिद्धेश्वर धाम सुरंगदेवरी में श्री गणेश पुराण का संगीतमय कथा का आयोजन सांई भक्त पंडित ललित नारायण मिश्रा द्वारा किया गया। संगीतमय श्री गणेश पुराण कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचे। समापन अवसर पर इन्होंने नौ दिवसीय श्री गणेश पुराण के महत्व पर प्रकाश डाला।समापन अवसर पर श्री सिद्धेश्वर धाम सुरंगदेवरी में महा दरबार का आयोजन भी किया गया। इस दरबार में हजारों की संख्या में श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के ग्राम समेत जिला मुख्यालय से हजारों लोग सांई दरबार में पहुंचे। श्री गणेश पुराण के समापन पर मंत्र उच्चारण और विधि विधान से श्रृद्धालुओं ने आहुतियां दी। हवन के बाद भव्य आरती की गई। इस दौरान अनेक भक्त भावविभोर हो गए। आरती के दौरान पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद सांई जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू किया गया। जहां भगवान श्री गणेश, माँ नर्मदा, श्री हरि, श्री राम, माँ दुर्गा और सांई की स्तुति की गई।

भाव विभोर हुए भक्त 

श्री गणेश पुराण के समापन पर चल रही स्तुति के दौरान उपस्थित हजारों भक्तों के बीच कुछ भक्त भाव विभोर हो उठे, आरती की धुन से उपस्थित श्रृद्धालु भाव मुद्रा में आ गए। काफी देर तक भक्त भाव खेलते रहे। भगवान की भक्ति में लीन भक्त श्री राम जय राम जय जय राम जपते रहे।

कन्या भोज के साथ हुआ भव्य भंडारा 

नौ दिवसीय श्री गणेश पुराण के समापन पर हजारों भक्त दरबार में पहुंचे। यहां हवन पूजन के बाद कन्या पूजन और कन्या भोज कराया गया। इसके बाद समापन पर पहुंचे भक्तों ने विशाल भंडारे का प्रसादी ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। जो भी भक्त दरबार में पहुंचा, प्रसादी पाकर ही यहां से लौटा।



 

Leave a Comment

You May Like This