किसानों को मिलेगा मिलेट्स का उचित दाम

बबलिया में रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना का आगाज

  • पहले ही दिन 75 क्विंटल कोदो-कुटकी की खरीदी
  • किसानों को मिलेगा मिलेट्स का उचित दाम
  • नारायणगंज ब्लॉक में कोदो-कुटकी उपार्जन कार्य शुरू

मंडला महावीर न्यूज 29. शासन की महत्वाकांक्षी रानी दुर्गावती श्री अन्न योजना के अंतर्गत ग्राम बबलिया में कोदो-कुटकी के उपार्जन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को उनकी मिलेट्स (श्री अन्न) उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है। बताया गया कि उपार्जन के पहले ही दिन ग्राम खुर्द डाला और सुखराम सहित आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे 75 क्विंटल कोदो-कुटकी की खरीदी की गई। शासन की इस योजना को लेकर कृषकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।कोदो-कुटकी उपार्जन कार्य के शुभारंभ के दौरान केंद्र प्रभारी डॉ. अनिल शुक्ला, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती रेखा परस्ते और सुखराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए श्री अन्न के पोषण संबंधी लाभों और इनके वैश्विक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को मिलेट्स उत्पादन से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जिससे वे शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं और उपार्जन कार्य पूरी तरह सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ।


 

Leave a Comment