मां रेवा प्रसादी प्रकल्प के पांच वर्ष हुए पूर्ण

मां रेवा प्रसादी प्रकल्प के पांच वर्ष हुए पूर्ण

  • माँ नर्मदा को अर्पित किये 56 भोग
  • सूर्यकुंड धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

मंडला महावीर न्यूज 29. जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित धार्मिक स्थल सूर्यकुण्ड धाम में संचालित मां रेवा प्रसादी प्रकल्प के सेवा कार्यों के 5 वर्ष पूर्ण होने पर श्री हनुमान जी महाआरती एवं भंडारा समिति सूर्यकुण्ड धाम द्वारा एक जनवरी गुरूवार को माँ नर्मदा को 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान समिति द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि परिक्रमावासियों की सेवा के लिए विगत 5 वर्ष से सूर्यकुण्ड धाम सकवाह, रामबाग, पुरवा में संचालित प्रकल्प निरंतर संचालित है।बताया गया कि 01 जनवरी को 5 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में समिति द्वारा विशेष आयोजन नववर्ष के अवसर पर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले समेत अन्य जिलों के भक्तों का तांता लगा रहा। सूर्यकुण्ड धाम में माँ नर्मदा को 56 भोग लगाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों का सैलबा उमड़ पड़ा। दिन भर हजारों श्रृद्धालुओं का आना जाना लगा रहा जिन्होंने यहां पर पूजन पाठ के साथ यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।



 

Leave a Comment