पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से टाटरी को मिली नई उड़ान

पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा से टाटरी को मिली नई उड़ान

  • प्रभारी मंत्री और कैबिनेट मंत्री ने किया पीएम श्री हेली सेवा का भव्य शुभारंभ
  • अब हेलीकॉप्टर की पहुंच में जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़
  • टाटरी में हेलीपैड का उद्घाटन, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में ग्राम पंचायत टाटरी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल तथा कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सोमवार को पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा’ का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के दौरान प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। पीएम श्री हेली सेवा से पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिलेगी। उन्होंने एयर एंबुलेंस सेवा का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर बड़े अस्पतालों तक पहुँचाना संभव होगा।

साकार हो रहे हैं विकास के सपने 

कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने भावुक होते हुए कहा कि बचपन में आकाश में उड़ते वायुयान को देखना एक सपना था, जो आज मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से टाटरी की धरती पर साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़-जबलपुर सर्किट के लिए यह सेवा मील का पत्थर साबित होगी।

स्थानीय कला और रोजगार पर दिया जोर 

पर्यटन के साथ स्थानीय संस्कृति को जोडऩे के उद्देश्य से मंत्री श्रीमती उइके ने बड़ी घोषणाएं कीं। जिसमें हेलीपैड के समीप स्थानीय संस्कृति के संरक्षण के लिए एक विशेष भवन बनेगा, जिसके लिए उन्होंने विधायक निधि से 4 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से पारंपरिक भोजन और हस्तशिल्प तैयार करने का आह्वान किया ताकि वे पर्यटकों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

ये रहे उपस्थित 

इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवनिर्मित हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण भी किया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles