शिवेंद्र बने राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष

शिवेंद्र बने राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष

  • सिंधिया फाउंडेशन की मंडला इकाई की कमान अंशु परधान के हाथ
  • राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताई युवा समाजसेवी पर अटूट आस्था

मंडला महावीर न्यूज 29. समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अग्रणी संस्था एचआरएच श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया फाउंडेशन भारत ने मंडला जिले की कमान युवा समाजसेवी शिवेंद्र वारेश्वा अंशु परधान को सौंपी है। उन्हें फाउंडेशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है।

वरिष्ठ नेतृत्व की अनुशंसा पर हुई नियुक्ति 

शिवेंद्र वारेश्वा की यह नियुक्ति केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप चंद यादव की सहमति से की गई है। इस प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पवार और प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक मालवीय की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर केशव पांडेय का मार्गदर्शन प्रमुख रहा। उल्लेखनीय है कि इस प्रतिष्ठित संस्था के उद्देश्यों को देश के दिग्गज नेताओं जैसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी सहित कई राज्यपालों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अनुभवी और सक्रिय चेहरा अंशु परधान 

लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय हैं। वे वर्तमान में आदिवासी जनजाति समुदाय (परधान समाज) मंडला के कार्यकारिणी सदस्य और विश्व हिंदू रक्षा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। पूर्व में वे एबीवीपी निवास के नगर सहमंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति को मंडला की सामाजिक सक्रियता को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।

संस्था का उद्देश्य और विस्तार 

डॉक्टर दिलीप चंद यादव द्वारा स्थापित यह फाउंडेशन राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर नारी सशक्तिकरण, गौसेवा, शिक्षा और स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। वर्तमान में यह संगठन मध्यप्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में सक्रिय है। आईएसओ प्रमाणित यह संस्था आने वाले समय में भाजपा द्वारा संचालित अभियानों में भी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शिवेंद्र वारेश्वा ने इस महती जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राजमाता के आदर्शों पर चलते हुए जिले में अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा कार्यों को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।


 

Leave a Comment