कलश यात्रा के साथ श्री गणेश पुराण का शुभारंभ

कलश यात्रा के साथ श्री गणेश पुराण का शुभारंभ

  • सुरंगदेवरी के सिद्धेश्वर धाम में गूंजेगी श्री गणेश पुराण की महिमा
  • जीव कल्याण सेवा संस्थान के 10वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य आयोजन
  • पं. ललित नारायण मिश्रा करेंगे कथा वाचन

मंडला महावीर न्यूज 29. अध्यात्म और लोक कल्याण के उद्देश्य के साथ मंडला जिले के सुरंगदेवरी स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम में भव्य श्री गणेश पुराण का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन जीव कल्याण सेवा संस्थान सांई दरबार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के सफलतापूर्वक 10 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।धर्म और आस्था की नगरी मंडला के ग्राम सुरंगदेवरी स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर धाम में भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। यहां क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की भावना के साथ श्री गणेश पुराण कथा का भव्य आयोजन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व्याप्त है।

भव्य कलश यात्रा

आयोजन की शुरुआत 28 दिसम्बर रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। श्री गणेश पुराण की यह अमृतमयी कथा 05 जनवरी तक अनवरत चलेगी। श्री गणेश पुराण में प्रतिदिन संस्कृत मूल पाठ प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक और संगीतमय कथा एवं प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद प्रसादी वितरण का आयोजन प्रतिदिन किया जाएगा।बताया गया कि श्री गणेश पुराण का वाचन सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. ललित नारायण मिश्रा के मुखारविंद से किया जाएगा। कथा के अंतिम दिन 05 जनवरी को साँई जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही हवन, पूर्णाहुति, कन्याभोज और विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया है।

आयोजन समिति की अपील 

इस दिव्य अनुष्ठान में आचार्य पं. सनद महाराज जी एवं मुख्य श्रोता के रूप में राकेश, श्रीमती प्रभा वर्मा, पंचम कुर्राम, संतकुमार पट्टा, कैलाश यादव, लक्ष्मी यादव, प्रकाश यादव, कल्पना यादव, रामचरण नेटी, भागवती नेटी सहित समस्त भक्तजन उपस्थित रहेंगे। संस्थान और सिद्धेश्वर धाम परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles