सुरंगदेवरी के सिद्धेश्वर धाम में गूंजेगी श्री गणेश पुराण की महिमा

सुरंगदेवरी के सिद्धेश्वर धाम में गूंजेगी श्री गणेश पुराण की महिमा

  • आज कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
  • जीव कल्याण सेवा संस्थान के 10वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य आयोजन
  • पं. ललित नारायण मिश्रा करेंगे कथा वाचन

मंडला महावीर न्यूज 29. अध्यात्म और लोक कल्याण के उद्देश्य के साथ मंडला जिले के सुरंगदेवरी स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम में भव्य श्री गणेश पुराण का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन जीव कल्याण सेवा संस्थान (साँई दरबार) के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के सफलतापूर्वक 10वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा 

आयोजन की शुरुआत आज 28 दिसम्बर 2025, रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। श्री गणेश पुराण की यह अमृतमयी कथा 05 जनवरी 2026 तक अनवरत चलेगी। कार्यक्रम की समय सारणी इस प्रकार है-

  • संस्कृत मूल पाठ-प्रतिदिन प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक।
  • कथा एवं प्रवचन-प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।
  • कथा वाचक- सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. श्री ललित नारायण मिश्रा जी के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा।

विशिष्ट अनुष्ठान और पूर्णाहुति

कथा के अंतिम दिन 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को साँई जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ ही हवन, पूर्णाहुति, कन्याभोज और विशाल भण्डारे का आयोजन भी किया गया है।

आयोजन समिति की अपील 

इस दिव्य अनुष्ठान में आचार्य पं. सनद महाराज जी एवं मुख्य श्रोता के रूप में राकेश, श्रीमती प्रभा वर्मा, पंचम कुर्राम, संतकुमार पट्टा, कैलाश यादव, लक्ष्मी यादव, प्रकाश यादव, कल्पना यादव, रामचरण नेटी, भागवती नेटी सहित समस्त भक्तजन उपस्थित रहेंगे। संस्थान और सिद्धेश्वर धाम परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।



 

Leave a Comment