मंडला एसपी ने किया थाना टिकरिया का औचक निरीक्षण
- लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के दिए निर्देश
- सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण के लिए दिए आवश्यक निर्देश
मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा ने थाना टिकरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, रिकॉर्ड रूम और आगंतुक पंजी का विस्तृत अवलोकन किया।
उन्होंने थाने में रखे हथियारों और जब्त किए गए सामानों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी। एसपी रजत सकलेचा ने लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करें।
पुलिस कर्मियों को दिए अनुशासन और संवेदनशीलता के मंत्र
एसपी ने उपस्थित पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को आमजन के प्रति संवेदनशील और सकारात्मक व्यवहार रखना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पीडि़तों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। थाने के सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखा जाए। पारदर्शिता के लिए रिकॉर्ड्स को डिजिटल रूप से अपडेट करने पर विशेष ध्यान देने के लिए कहां। इस औचक निरीक्षण के अवसर पर थाना प्रभारी गोपाल घासले सहित थाने के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।









