बाईक सवार ने चरवाहे को मारी टक्कर, तीन घायल

बाईक सवार ने चरवाहे को मारी टक्कर, तीन घायल

  • मैली मार्ग में हुआ हादसा, सीएचसी नारायणगंज में चल रहा उपचार

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज से मैली मार्ग में एक बाईक सवार ने मार्ग किनारे मवेशी चरा रहे एक चरवाहे को जोरदार टक्कर मार दी। बाईक की टक्कर से चरवाहा घायल हो गया। वहीं बाइक में सवार पिता पुत्री भी घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और हादसे में तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लाया गया। हादसे की जानकारी टिकरिया पुलिस को दी गई।जानकारी अनुसार नारायणगंज से बबलिया मार्ग में ग्राम मैली के पास मार्ग किनारे एक चरवाहा खुब्बी लाल सिंगरौरे पिता धन्नू लाल सिंगरौरे 60 वर्ष निवासी ग्राम मैली अपने मवेशी को चरा रहा था, इसी दौरान बाइक सवार सहारे लाल बर्मन पिता अमर सिंह बर्मन 45 वर्ष निवासी ग्राम पदमी और अभिलाषा बर्मन पिता सहारे लाल 13 वर्ष निवासी पदमी बाईक से ग्राम शंकरगंज से ग्राम पदमी की ओर जा रहा था। अचानक सहारे लाल की बाईक अनियंत्रित हो गई और मार्ग किनारे मवेशी चरा रहे खुब्बी को टक्कर मार दी। बाईक की टक्कर से खुब्बी लाल चोटिल हो गया।बताया गया कि बाईक सवार सहारे लाल अपनी बेटी अभिलाषा बर्मन को लेने ग्राम शंकरगंज गया हुआ था, अभिलाषा को लेकर अपने ग्राम पदमी लौट रहा था, इसी दौरान सहारे लाल की बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और ग्राम मैली मार्ग में मवेशी चरा रहे खुब्बी लाल बाईक की चपेट में आ गया। जिससे बाईक सवार पिता पुत्री और चरवाहा तीनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी 108 एम्बुलेंस को दी गई, और एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी नारायणगंज लाया गया।ड्रेसर संत लाल ने बताया कि इस सड़क हादसे में सहारे लाल को चेहरे में गंभीर चोटे आई है। सहारे लाल के चेहरे में करीब 13 टांके लगाए गए है, वहीं अभिलाषा बर्मन को हाथ और पैर में चोटे आई है। वहीं चरवाहा खुब्बी लाल को भी पैर में चोट आई है। तीनों घायलों का उपचार डॉ. देशबंधु उइके की निगरानी में किया जा रहा है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles