प्रभु यीशु का मनाया जन्मदिन, काटा केट
- एक दूसरे को दी बधाई
- सादगी से मनाया क्रिसमस पर्व
- बच्चों में रहा उत्साह
मंडला महावीर न्यूज 29. क्रिसमस का पर्व ईसा मसीह की नि:स्वार्थता, सहिष्णुता एवं भाईचारे की शिक्षा का उल्लास मनाने का पर्व है। जिसे मसीही समाज ने उल्लासपूर्वक मनाया। सेंट लूक्स चर्च व देवदरा स्थित वेथ हेल प्रार्थना भवन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जगह-जगह झांकियां सजाई गई हैं। नगर के सभी चर्च व समाज के लोगों ने अपने घरों को रोशनियों से सजाया। विगत मध्यरात्रि गिरजाघरों में जिंगल बेल बजा और क्रिसमस का धमाल शुरू हो गया। प्रभु यीशु के जन्मदिन की खुशियां मनाई गई। समाज के सभी लोग चर्च में एकत्र हुए और प्रभु से प्रार्थना की।
प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर लोग एकत्र हुये। शहर में स्थित चर्च में इस पर्व को उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। सेंट लूक्स चर्च में सुबह के वक्त समाज के लोग एकत्र हुए फिर पास्टर ने प्रभु की प्रार्थना की। इस मौके पर लोगों ने जन्म दिवस के गीत गाया गया। इस विशेष अवसर के लिए विशेष तैयारियां की गई। कुछ लोगों के द्वारा घर में भी केक काटा गया। पकवान बनाए गए जो अतिथियों के आने पर पकवान खिलाए गए।
रोशनी से जगमगाए चर्च
क्रिसमस पर्व ने शहर के चर्चो में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। प्रभु यीशु के जन्मदिवस के अवसर में शहर के चर्चो को आकर्षक रोशनी एवं विशेष साज सज्जा से सजाया गया। इन गिरिजा घरों में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित विशेष झांकियों का आयोजन किया गया। ये रंग बिरंगे रोशनी के साथ प्रभु यीशु के जन्म से संबधित झांकिया सजाई गई। मसीह समाज से जुड़ेे नगर के शैक्षणिक संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं प्रेम तथा भाईचारे के संदेश के साथ इन संस्थानों ने मानव समाज को शांति एवं मुक्ति की ओर प्रेरित करने के लिए प्रार्थना की।
घरों में भी मनाया जन्मदिन
मसीह समाज के लोगों ने चर्च के साथ ही घर में भी प्रभु का जन्मदिन मनाया। घर में केक के अतिरिक्त विशेष पकवान भी बनाए जो आमंत्रित अतिथियों एवं परिवार के सदस्यों को दिए गए। क्रिसमस पर्व ने शहर के चर्च आकर्षक रोशनी से जगमगाते रहे। इन गिरिजा घरों में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित विशेष झांकियां भी प्रदर्शित की गई।










