श्रमदान से संवरेगा भविष्य

श्रमदान से संवरेगा भविष्य

  • कन्हारगांव में बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश, बढ़ेगा जलस्तर
  • बनियानतारा में ग्रामीणों ने नाले पर बनाया बोरी बंधान, रबी फसलों और मवेशियों को मिलेगा लाभ

मंडला महावीर न्यूज 29. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में जिले भर में जल संचय अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बनियानतारा के पोषक ग्राम कन्हारगांव और जामुनपानी में जन अभियान परिषद, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौ संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक श्रमदान कर नाले पर बोरी बंधान का कार्य संपन्न किया गया।जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य जारी है। कन्हारगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पत्थर, मिट्टी और 160 बोरियों की मदद से नाले पर कच्चा बांध तैयार किया। ब्लॉक समन्वयक संतोष कुमार झारिया ने बताया कि इस छोटे से प्रयास से रबी की फसलों के लिए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र के भू-जल स्तर में भी सुधार होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह जल संचय भीषण गर्मी के दौरान मवेशियों और पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत बनेगा। इस पुनीत कार्य के दौरान ग्रामीणों को जल बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग के लिए शपथ भी दिलाई गई।इस अभियान में ग्राम पंचायत सरपंच नैनवती सरकडे, सुरेश बरकडे, सुनीता हरिचंद्र भवेदी सहित परामर्शदाता संतोष कुमार रजक और दीपा श्रीवास की प्रमुख भूमिका रही। इसके साथ ही धेनु बाड़ी गौ संरक्षण समिति से कुंती उलाडी, किरण ठाकुर, मीनाक्षी यादव, संध्या यादव, संतोष वशीचंद, राम मिलन पटेल और प्रस्फुटन समिति के राजेंद्र चंद्रोल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles