प्रभारी बीईओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिक्षक संगठन ने कलेक्टर से की हटाने की मांग

प्रभारी बीईओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिक्षक संगठन ने कलेक्टर को सौंपकर हटाने की मांग की

  • भ्रष्टाचार और बदसलूकी से नाराज शिक्षकों का हल्लाबोल
  • बिछिया बीईओ को हटाने के लिए लामबंद हुआ आजाद अध्यापक शिक्षक संघ

मंडला महावीर न्यूज 29.  मंडला जिले के बिछिया जनपद में पदस्थ प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुलदीप कठल के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पहुँचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और बीईओ पर भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग के आरोप लगाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की।

कमीशनखोरी और अवैध वसूली के आरोप

संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सोनी ने बताया कि प्रभारी बीईओ की कार्यप्रणाली से शिक्षक वर्ग में भारी आक्रोश है। शिक्षकों का आरोप है कि क्रमोन्नति, एरियर भुगतान, मातृत्व अवकाश की स्वीकृति, सामान्य अवकाश और स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने जैसे नियमित कार्यों के लिए भी अवैध वसूली की जा रही है। हद तो तब हो गई जब सेवानिवृत्त शिक्षकों से उनके वैधानिक भुगतान के बदले भी कथित तौर पर कमीशन की मांग की गई है।

तीन प्रभार और लंबित कार्य

शिक्षकों ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया कि कुलदीप कठल के पास वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण प्रभार (सीएम राइज घुटास, बीईओ बिछिया और डीपीसी मंडला) हैं। अत्यधिक कार्यभार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों प्रकरण कार्यालय में लंबित पड़े हैं। शिक्षकों का आरोप है कि जब वे अपनी जायज समस्याओं को लेकर कार्यालय जाते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और कार्यों को व्यवस्थित रूप से नहीं किया जा रहा है।

आंदोलन की दी चेतावनी

शिक्षक संघ ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर भ्रष्ट कार्यप्रणाली पर अंकुश नहीं लगाया गया और आरोपी अधिकारी को नहीं हटाया गया, तो जिले भर के शिक्षक उग्र धरना-प्रदर्शन और आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। इस ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के पदाधिकारी और बिछिया जनपद के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


रिपोर्टर- गर्जेन्द्र पटेल, अंजनिया, मंडला ✍️


Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles