शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा

बड़ी खैरी में मंडला पुलिस दबिश, अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

  • शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा
  • कोतवाली पुलिस ने पकड़ा 30 हजार का अवैध जखीरा

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में मंडला जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है।बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम ने बड़ी खैरी क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का भंडारण किया गया है। दबिश के दौरान आरोपी रोहित लाहोरिया 30 वर्ष, निवासी बड़ी खैरी के निवास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की।
पुलिस द्वारा जप्त की गई अवैध शराब की कुल मात्रा 69.400 लीटर बताई जा रही है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 30 हजार रूपए है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

इस सफल कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शफीक खान, सउनि भुमेश्वर वामनकर, प्रधान आरक्षक पूरनलाल इडपाचे, आरक्षक प्रियांश पाठक, मृदुल पटेल, रमेश सिंगरौरे, दीपक बोहने, शेखर बनोटे, मधुर धुर्वे एवं संदीप परते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस तत्परता की सराहना की है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles