खेलों से होता है सर्वांगीण विकास, मंडला सांसद ने बरगांव में खेल प्रतियोगिता का किया आगाज
- बरगांव में संकुल स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू
- कबड्डी, खो-खो और एथलेटिक्स में छात्र दिखा रहे हैं दमखम
मंडला महावीर न्यूज 29. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रहे, जिन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर खेल महोत्सव की शुरुआत की। विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन संकुल स्तरीय इस प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए कई खेलों को शामिल किया गया है। आयोजित प्रतियोगिताओं में खो-खो और कबड्डी, मैराथन दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद, तवा फेंक और गोला फेंक प्रमुख रही।
प्रतियोगिता को लेकर संकुल के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी खिलाड़ी खेल भावना और पूरे जोश के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बरगांव सरपंच चिंतलाल कोकडिय़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डुमारीलाल कुम्हरे, जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, बबीता सुभाष कुलस्ते जनपद सदस्य और अंकित मरकाम विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक बसोरी मरावी, पुसवा उद्दे, जाकिर हुसैन, भागवत गोंठरिया, आदित्य मिश्रा, राजेश तिवारी और राहुल सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इस उत्साह का हिस्सा बने।
शिक्षा विभाग और शिक्षकों की रही विशेष भूमिका
कार्यक्रम के सफल संचालन में जन शिक्षा अधिकारी अवधेश दुबे सहित शिक्षक कृष्ण कुमार यादव, रफीक आजाद, मोहम्मद सफर, ललित मरावी, राजेश अहिरवार, अनिल मिश्रा और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










