जल संचय की अनूठी पहल, 110 बोरियों से किया गया बोरी बंधान

तिंदनी के ग्राम सकरी में जल संचय की अनूठी पहल, 110 बोरियों से किया गया बोरी बंधान

  • जन अभियान परिषद ने आयोजित की जल चौपाल
  • ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

मंडला महावीर न्यूज 29. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद मंडला के तत्वाधान में ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान अंतर्गत 110 बोरियों का बोरी बंधान किया गया। अभियान का उद्देश्य नाला में जल संचय कर जल की एक-एक बूंद को संरक्षित करना है। इस दौरान नाला में बोरी बंधान कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जल के महत्व को समझाने के लिए विकासखंड समन्वयक संतोष कुमार झारिया द्वारा जल चौपाल का आयोजन किया गया।जल चौपाल को संबोधित करते हुए विकासखंड समन्वयक ने कहा कि जल प्रत्येक जीव-जंतु के जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमें आने वाली पीढिय़ों के लिए जल को सुरक्षित रखना होगा, क्योंकि जल से ही जीवन संभव है। उन्होंने जल की एक-एक बूंद बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक से संकल्प लेने की अपील की।
बोरी बंधान कार्य में नर्मदा समग्र के संभाग समन्वयक नीलेश काटारे, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता, स्वयंसेवी संस्था आगाज नवयुवक संस्था के प्रमुख, मंडन मिश्र सेवा संस्थान के प्रमुख नवांकुर संस्था आदिवासी बैगा विकास समिति गंगोत्री बडगैंया परामर्शदाता संतोष कुमार रजक रागिनी हरदहा, आशीष नामदेव, ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, सचिव, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।



 

Leave a Comment