नारायणगंज सीएचसी को मिला 800 मोतियाबिंद ऑपरेशनों का लक्ष्य

नारायणगंज सीएचसी को मिला 800 मोतियाबिंद ऑपरेशनों का लक्ष्य

  • लापरवाही बरतने वाले सेक्टरों पर गिर सकती है गाज
  • राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम
  • लक्ष्य पूर्ति के लिए 20 दिसंबर को विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

मंडला महावीर न्यूज 29. स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2025-2026 के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद नारायणगंज को कुल 800 मोतियाबिंद ऑपरेशनों का लक्ष्य आवंटित किया है। इस लक्ष्य के तहत ब्लॉक के 200 केस जिला चिकित्सालय मंडला में कराए जाने हैं, लेकिन वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब तक जिला चिकित्सालय में केवल 60 ऑपरेशन ही संपन्न हो पाए हैं, जिसे लेकर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रत्येक सेक्टर को जिला चिकित्सालय मंडला में 40-40 मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य दिया गया था। समीक्षा में पाया गया कि सेक्टर बबलिया और जुझारी से अब तक मात्र दो-दो ऑपरेशन ही हुए हैं। इसे राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए उच्चाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लक्ष्य अनुरूप उपलब्धि प्राप्त न होने पर संबंधितों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

13 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित 

लक्ष्य की पूर्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आगामी दिनों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर की घोषणा की है। जिसमें बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को सीएचसी नारायणगंज में शिविर आयोजित होगा। वहीं गुरूवार को तीन ग्राम पंचायतों में मोतियाबिंद जांच, परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। नेत्र चिकित्सा सहायक जयकरण चौधरी ने मरीजों के आंखों का जांच, परीक्षण किया। जिसमें ग्राम परतला में मोतियाबिंद के चिन्हित 04, मंगलगंज में 03 और ग्राम भावल में 06 मोतयाबिंद के मरीज चिन्हित किये गए। सभी चिन्हित मरीजों को सोमवार को जिला अस्पताल मंडला मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही 20 दिसंबर को आयुष्मान आरोग्य मंदिर बीजेगांव और पंचायत भवन देवहार में नेत्र परीक्षण किया जाएगा।


 

Leave a Comment