पिपरिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

पिपरिया में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नंद के आनंद भयो के जयघोष से गुंजायमान हुआ कथा पंडाल

  • भागवत कथा में गूंजी श्रीकृष्ण जन्म की कथा
  • कथावाचक ने बताया मां नर्मदा का धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व

मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड के समीपी ग्राम पिपरिया में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा वाचक पंडित अनुज कृष्णम ने भगवान के अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान नारायण भक्तों के उद्धार और अधर्म के नाश के लिए अवतार लेते हैं।कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर भगवान की मनमोहक जीवंत झांकी सजाई गई। बैंड-बाजों और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं ने झूमते हुए खुशियां मनाईं। भगवान को गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।

नर्मदा संरक्षण का संदेश 

कथा व्यास ने मां नर्मदा की महिमा बताते हुए उन्हें मोक्षदायिनी और जीवनदायिनी बताया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि नर्मदा के तटों को स्वच्छ रखें और जल में प्लास्टिक या गंदगी न डालें। उन्होंने ईको-फ्रेंडली दीपदान करने और नदी के किनारों पर पौधारोपण करने पर जोर दिया, ताकि नर्मदा की अविरल धारा सुरक्षित रहे। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

प्रतिदिन लाइव चल रहा प्रसारण

बताया गया कि श्रीमद भागवत कथा का वाचन कर रहे वृन्दावन धाम से आए कथा व्यास पंडित अनुज कृष्णम जी महराज जी का कथा का लाइव प्रसारण उनके ही चेनल पर जयराम कुशवाहा झांसी द्वारा अनुज कृष्णम महराज यूट्यूब चेनल के माध्यम से दिखाया जा रहा हैं जो श्रोता किसी कारण वस कथा का श्रवण पंडाल पर पहुंचकर नहीं कर पाते हैं तो वह यूट्यूब के माध्यम से घर बैठे कथा का लाइव प्रसारण देख कथा का श्रवण कर रहे हैं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles