06 मोतियाबिंद मरीजों को मिला नई रोशनी का सहारा

06 मोतियाबिंद मरीजों को मिला नई रोशनी का सहारा

  • राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नारायणगंज में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल के मार्गदर्शन में नि:शुल्क नेत्र जांच परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगों, विशेषकर मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। नि:शुल्क शिविर में नेत्र चिकित्सा सहायक जयकरण चौधरी द्वारा 14 मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान इनमें से 06 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित मिले। इन चिन्हित मरीजों को तत्काल सर्जरी के लिए रैफर किया गया।जानकारी अनुसार नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में चिंहित किए गए सभी 06 मोतियाबिंद मरीजों को बिना किसी विलंब के जिला चिकित्सालय मंडला भेजा गया। जिला चिकित्सालय में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. तरूण अहरवाल द्वारा इन मरीजों की मोतियाबिंद सर्जरी की जाएगी। सीएचसी नारायणगंज सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने बताया कि बताया कि मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद चश्मा और दवाइयां भी पूर्णत: नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही सर्जरी के बाद मरीजों को वापस नारायणगंज तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहन की नि:शुल्क व्यवस्था भी की जाएगी।


 

Leave a Comment