भक्तिमय हुआ पिपरिया, उमड़ा जनसैलाब

भक्तिमय हुआ पिपरिया, उमड़ा जनसैलाब

  • भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
  • आकर्षण का केंद्र रही जबलपुर की राधा-कृष्ण झाँकी, पीले वस्त्रों में शामिल हुए श्रद्धालु

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास के समीप स्थित ग्राम पिपरिया में रविवार को राय परिवार द्वारा स्व. डॉ. एसआर राय की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा 14 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक कथा का वाचन होगा। कलश यात्रा का आरंभ कथा स्थल पिपरिया से हुआ। इसमें कथा व्यास पं. अनुज कृष्णम महाराज, महंत ताराचंद शास्त्री और स्थानीय संत जन उपस्थित रहे।कलश यात्रा में बैंड, बाजे, रंग, बिरंगी आतिशबाजी, कलात्मक रंगोली और पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा का मुख्य आकर्षण महाकौशल की प्रसिद्ध राधा-कृष्ण की जीवंत झाँकी रही, जिसमें जबलपुर के सुप्रसिद्ध कलाकार राकेश कोरी और निकिता राजपूत ने शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों के धार्मिक गानों पर नृत्य ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया और युवा कलाकारों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

भक्ति और समर्पण का संगम 

कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण किए हुए थे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और आकर्षक लग रहा था। यह यात्रा कथा स्थल से आरंभ होकर ग्राम बस स्टैंड गणेश मंदिर, माता खेरमाई मंदिर और शनि मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। कथा के प्रथम दिवस पर भागवत कथा का महात्म बताया गया। कलश यात्रा के सफल आयोजन में पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles