सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, मंडला में 2524 छात्रों ने लिया सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग

  • श्रेयांश बर्मन ने जीता प्रथम पुरस्कार
  • राष्ट्र भक्ति का जागरण, विद्यार्थी परिषद छात्रों के बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है – शिव कुमार वर्मा
  • बिरसा मुंडा जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विगत 22 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंडला में प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में मंडला जिले के 2524 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। समारोह के दौरान प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।बताया गया कि आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेयांश बर्मन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला रहे। इन्हें स्मार्ट मोबाइल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर प्रभा साहू शासकीय हाई स्कूल मक्के, नैनपुर रही। इन्हें साइकिल पुरस्कार के रूप में दी गई। वहीं तृतीय स्थान में खुशबू बैरागी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवास रही। जिन्हें स्मार्ट वॉच प्रदान की गई। इसके साथ ही संतोषी चक्रवर्ती चतुर्थ स्थान और अंशु साहू पंचम स्थान को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन 

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा मौजूद रहे। उन्होने कहां कि विद्यार्थी परिषद इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को सशक्त बना रही है। उन्होंने साइबर अपराधों पर भी चर्चा करते हुए छात्रों को जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता अभाविप मंडला विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल को जानने और भविष्य की नींव को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

छात्र संगठन निरंतर सक्रिय 

अभाविप प्रांत कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल ने एबीवीपी को विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन बताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सक्रिय है। विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर ने बताया कि जिले की 8 इकाइयों के 8 केंद्रों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रथम की भावना को प्रबल बनाना था।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles