रत्नेश दुबे बने राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
- नियुक्ति से संगठन और संभाग इकाई को मिलेगी नई ऊर्जा
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश दुबे को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद में प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। मंडला जिला इकाई अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी रत्नेश दुबे अनेक सामाजिक, साहित्यिक और धार्मिक संगठनों में विशिष्ट भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति से न केवल मंडला जिला इकाई, बल्कि संभाग इकाई भी मजबूती से काम कर सकेगी और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे, संभागीय अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।
Post Views: 173









