सिकलसेल, टीबी को दे प्राथमिक, समय से करें यूबीन एंट्री-CBMO

सिकलसेल, टीबी को दे प्राथमिक, समय से करें यूबीन एंट्री-डॉ. एएल कोल

  • टीबी, एनीमिया, सिकलसेल, मातृ, शिशु मृत्यु दर सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा
  • मासिक बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा, लापरवाही पर सीबीएमओ सख्त

मंडला महावीर न्यूज 29. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनीमिया, सिकलसेल, मातृ, शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण, परिवार कल्याण, यूबीन, टीबी, कुष्ठ रोग, मलेरिया, नेत्र रोग, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, एनआरसी कार्यक्रम की समीक्षा की गई। बैठक में सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल, डब्ल्यूजेसीएफ डॉ. मनमोहन हरदहा, बीसीएम शैलेन्द्र सिंह, बीईई विजय मरावी समेत सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजर समेत सीएचसी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।नारायणगंज सीएचसी में संचालित राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सीबीएमओ डॉ. अमृत लाल कोल ने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारियों से कहां कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों की यूबिन में एण्ट्री नहीं की जा रही है। नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि तत्काल यूबिन में एण्ट्री शुरू करें। इसके साथ ही एनीमिया कार्यक्रम संबंधित जानकारी साझां की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित एएनएम, सीएचओ, सुपरवाईजरों को आयरन की गोलियां वितरित करने कहां। इसके साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं के खून की जांच भी समय-समय पर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एनिमिक वाले बच्चों को थैरोपेटिक डोज देने की सलाह दी।

समीक्षा बैठक में सिकलसेल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डब्ल्यूजेसीएफ डॉ. मनमोहन हरदहा ने पीओसीटी किट और हाईड्रोक्सी यूरिया केप्सूल के विषय में जानकारी लेते हुए इसके विषय में बताया। इसके साथ ही एचपीएलसी स्क्रीनिंग, सेम्पल भेजने, मरीजों का फालोअप करने, सिकलसेल कार्ड के माध्यम से काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उपस्थित सीएचओ, एएनएम, सुपरवाईजरों को विकलांगता प्रमाण पत्र की जानकारी के साथ सिकलसेल संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।समीक्षा बैठक में बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों से आगामी आयोजित होने वाली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की जानकारी दी। मातृ, शिशु मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए बीसीएम शैलेन्द्र सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों से कहां कि मातृ व शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग समय से करें। इसके साथ ही एचबीपीएनसी को गुणवत्तापूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सीएचओ, एएनएम और सुपरवाईजरों से कहां कि ग्राम स्तर पर आशा द्वारा एचबीपीएनसी की जाती है, उसकी मॉनीटरिंग भी सीएचओ और एएनएम को करनी है। इसके साथ ही कोई समस्या होने पर उच्च संस्था में मरीज को भेजकर जांच परीक्षण कराए।बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहां कि बीएचएनडी सत्रों में केन्द्र को समय पर खोलकर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इन सत्रों में सभी उपकरण और दवाईयां रखने कहां गया। इसके साथ ही सभी रिकार्ड संधारण भी रखने कहां गया। उपस्थित सीएचओ, एएनएम और सुपरवाईजर से कहां कि समय से बच्चों का टीकाकरण करें, गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण भी समय से करें, कोई भी लापरवाही ना बरते। सीएचसी नारायणगंज में पदस्थ सभी एएनएम और सीएचओ को एचबीपीएनसी और एचबीवायसी नियमित करने एवं मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।

आयोजित बैठक में एसटीएस देवेन्द्र साहू ने टीबी कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए कि टीबी संभावित वल्नरेबल जनसंख्या के लोगों की निश्चय आईडी बनाकर उनका एक्सरे जांच एवं सीवाई टेस्ट कराया जाए। इसके साथ ही आरोग्य मंदिर में होने वाली स्क्रीनिंग में सभी टीबी संभावितों की प्राथमिकता से स्क्रीनिंग कर उनके सैंपल लेने के निर्देश दिए गए।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles